शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने में हो सकती है वापसी, कॉटन में थम सकती है गिरावट - एसएमसी

चना वायदा (जुलाई) की कीमतों में 3,440 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 3,500 रुपये तक रिकवरी होने की संभावना है।
वर्तमान समय में चना को अन्य दालों से तगड़ी टक्कर मिल रही है। मटर का स्टॉक तेजी से कम हो रहा है, इसलिए खरीदार चना की खरीदारी करने लगे हैं। इस बीच भारत सरकार ने अप्रैल-जून में आयात के लिए सफेद मटर को प्रतिबंधति सूची में डाल दिया है और केवल 1 लाख टन का ही आयात होने से कीमतों को मदद मिलने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 में चना का उत्पादन पिछले वर्ष के 10.30 लाख टन की तुलना में 40% की गिरावट के साथ 6.16 लाख टन होने की संभावना से भी कीमतों को मदद मिल सकती है।
सितम्बर में समाप्त होने वाले मौजूदा सीजन में कपास का अंतिम स्टॉक छह वर्षो के निचले स्तर पर पहुँचने की संभावना से एमसीएक्स में कॉटन (जून) वायदा की कीमतों में 22,800 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है और कीमतों की गिरावट पर रोक लगी रह सकती है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष कपास के उत्पादन क्षेत्र में गिरावट होने की संभावना है, क्योंकि उत्तर भारत में कपास की बुआई में पहले ही 15-20 दिनों की देरी हो चुकी है, जबकि मॉनसून में विलम्ब होने से दक्षिण भारत और मध्य भारत में भी बुआई के प्रभावित होने की संभावना है। निचले स्तर पर खरीददारी के कारण मेंथा ऑयल वायदा (जून) की कीमतों के 1,145 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,170-1,180 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। 2017-18 में मेंथा ऑयल का उत्पादन लगभग 30,000 टन होने का अनुमान है, जबकि कुल खपत 38,000-40,000 टन होती है। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!