शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने में तेजी बरकरार, कॉटन में गिरावट के संकेत - एसएमसी

चना वायदा (अगस्त) की कीमतें तेजी के बीच 4,250-4,300 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है।
कीमतों में लगातार 15 दिनों की तेजी के बाद अब चना की कीमतें दिल्ली बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य 4,400 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के स्तर को पार कर गयी है। दाल मिलों की ओर से अधिक माँग और बाजारों में कम  उपलब्धता के कारण चना की कीमतों को मदद मिल रही है। सरकार ने देशी चना के निर्यात के लिए 7% प्रोत्साहन को 20 सितम्बर तक के लिए बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के रुझानों के कारण कॉटन वायदा (जुलाई) की कीमतों में 22,360 रुपये तक गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है। अमेरिकी कपास बाजार में अनिश्चितता और घरेलू कपास बाजार में कारोबारियों के सतर्क रहने के कारण कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। चीन की ओर से अमेरिकी कपास की खरीदारी कम किये जाने की संभावना है।
ग्वारसीड वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 4,100-4,250 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। राजस्थान के प्रमुख बाजारों में बेहतर निर्यात माँग के कारण ग्वारसीड और ग्वारगम की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच राजस्थान में 13 जुलाई तक ग्वारसीड की बुआई 10.83 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 16.45 लाख हेक्टेयर में हुई थी। ग्वारसीड की आवक काफी कम हो रही है, क्योंकि किसानो के पास काफी कम स्टॉक है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!