शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन और सरसों में गिरावट की संभावना - एसएमसी 

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 3,150-3,120 रुपये तक गिरावट जारी रह सकती है।
मध्य प्रदेश के बेंचमार्क बाजार में सोयाबीन की कीमतें 50 रुपये की गिरावट के साथ 3,100-3,200 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं, जबकि प्लांट डिलीवरी के लिए कीमतें 3,250-3,350 रुपये के दायरे में स्थिर हैं। सोयामील की कमजोर निर्यात माँग के कारण पेराई मिलों की ओर से सोयाबीन की खरीदारी कम होने से हाजिर बाजारों में सोयाबीन की कीमतो पर दबाव पड़ रहा है। इस वर्ष सोयाबीन के उत्पादन में बढ़ोतरी के अनुमान से खरीदार अभी बाजारों में कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं।
सरसों वायदा (सितंबर) की कीमतें 3,950-3,930 रुपये तक लुढ़क सकती है। नाफेड द्वारा बाजार दरों पर सरसों बेचे जाने की खबरों से राजस्थान के प्रमुख बाजारों में कल सरसों की कीमतों में गिरावट हुई है। नाफेड ने कुछ हफ्ते पहले ही हरियाणा में सरसों बाजार दरों 4,011 प्रति 100 किलो ग्राम पर बेचना शुरू कर दिया है। सोया तेल (सितंबर) वायदा की कीमतों के 728-733 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। घरेलू सोयाबीन की कीमतों में नरमी और सीबोट में सोया तेल की कीमतों में तेजी के कारण बाजार में मिला-जुला रुझान है। सीबोट में सोया तेल की कीमतें 28 सेंट के नजदीक सहारे के साथ सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं।
सीपीओ वायदा (सितंबर) की कीमतों के 588-593 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। सीबोट में सोया तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से घरेलू पॉम ऑयल की कीमतों को मदद मिल रही है। कुवालालम्पुर में हो रहे पॉम तेल उद्योग के सम्मेलन में कीमतों में तेजी के रुझान की संभावना पर मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतों में कल 1% की अधिक बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!