शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ एक दायरे में रहने की संभावना है।
कच्चे तेल की कीमतों को 4,850 रुपये पर सहारा और 5,000 रुपये के स्त्तर पर बाधा रह सकती है। ईरान और वेनेजुएला से आपूर्ति होने की आशंका और अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में गिरावट के कारण कल तेल की कीमतों में उछाल दर्ज की गयी। ईआईए के अनुसार 24 अगस्त को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 2.6 मिलियन बैरल की गिरावट के साथ 405.79 मिलियन बैरल रह गया है। इसी अवधि में अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन रिकॉर्ड 11 मिलियन बैरल प्रति दिन के स्तर पर स्थिर है। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के नवम्बर में लागू होने से आपूर्ति में कमी की भरपायी पर ओपेक दिसंबर में विचार करेगा।
इस बीच नेचुरल गैस वायदा में मिला-जुला कारोबार होने की संभावना है और कीमतों को 199 रुपये के स्तर पर सहारा और 204 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!