शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
विकासशील देशों के संकट और व्यापार विवाद के कारण माँग कम होने की आशंका से होने से आज विश्व बाजार में तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। बढ़ते व्यापार विवाद के कारण माँग कम होने की आशंका है। यद्यपि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध से विश्व स्तर पर तेल की आपूर्ति कम हो रही है। लेकिन विश्व स्तर पर आर्थिक जोखिम बढ़ रहा है। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 0.35% की गिरावट के साथ 77.78 डॉलर पर और डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतें 0.46% की गिरावट के साथ 68.89 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों को 4,925 रुपये पर सहारा और 5,050 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। 
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 202-207 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिका में समान्य से अधिक तापमान के बाद वातानुकूलन के लिए अधिक माँग की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में छ: हफ्ते के निचले स्तर से बढ़त दर्ज की गयी है। इस बीच गैस का भंडार पाँच वर्ष के औसत से लगभग 18% कम हो गया है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!