शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।
अमेरिका द्वारा वेनेजुएला की मदूरो सरकार पर दबाव बनाने के संकेत के बाद आज एशियाई कारोबार में तेल वायदा की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। इस बीच सऊदी अरब ने बढ़ती माँग को देखते हुए तेल का उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की है। कच्चे तेल की कीमतों को 5,100 रुपये पर सहारा और 5,200 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है।
उधर ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध 4 नवबंर से पूरी तरह लागू होने से विश्व बाजार में तेल की आपूर्ति कम होने की आशंका है। ईरान से तेल की आपूर्ति बंद होने के बाद ओपेक और रूस द्वारा तेल उत्पादन में 5,00,000 बैरल प्रति दिन की बढ़ोतरी को लेकर विचार-विमर्श हो रहा है। लेकिन अभी तक कोई सहमति बनने की संभावना नही है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतें 218 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। अमेरिका में सामान्य से अधिक तापमान के बाद वातानुकूलन के लिए अधिक माँग की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतें चार हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!