शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में मंदी, नेचुरल गैस में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के लागू होने से पहले अमेरिका द्वारा कच्चे तेल के बाजार में आपूर्ति को बेहतर बनाये रखने के बयान के बाद ब्रेंट और अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में चार वर्षो के उच्च स्तर से गिरावट हुई। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध से तेल की आपूर्ति में कमी की भरपायी करने के लिये ओपेक और रूस द्वारा तेल उत्पादन में बढ़ोतरी को लेकर कोई जल्दबाजी नही देखी जा रही है। ओपेक के महासचिव ने ओपेक और अन्य सहयोगी देशों को एक-दूसरे का सहयोग करने को कहा है। एपीआई के अनुसार 21 सितंबर को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 2.9 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी के साथ 400 मिलियन बैरल हो गया है, जबकि अनुमान 1.3 मिलियन बैरल की गिरावट का था। कच्चे तेल की कीमतों को 5,230 रुपये पर सहारा और 5,310 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतें 225 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। अमेरिका में सामान्य से अधिक तापमान के बाद वातानुकूलन के लिए अधिक माँग की संभावना और गैस भंडार में कमी की आशंका से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतें आठ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!