शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन में हो सकती है गिरावट, चना में तेजी का रुझान - एसएमसी

कॉटन वायदा (अक्टूबर) कीमतों के 21,800 रुपये तक लुढ़कने की संभावना है।
छिट-पुट खरीदारी और बिकवाली के कारण सेंट्रल और दक्षिण भारत में कपास की कीमतों में मिला-जुला रुझान है। वर्तमान समय में बाजारों में आपूर्ति और माँग दोनों ही कम हैं, इसलिए मिलें अभी इंतजार कर रही हैं। लेकिन कपास की नयी फसल की आवक में तेजी आने के साथ ही वे खरीदारी शुरू कर सकती है। दूसरी ओर चीन एवं अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापार युद्ध के कारण भारत से कपास के निर्यात में बढ़ोतरी की संभावना है।
ग्वारसीड वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 4,245-4,300 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। नयी फसल की आवक से पहले निर्यात माँग कम होने के कारण राजस्थान के प्रमुख बाजारों में ग्वार समूह की कीमतों में स्थिरता है। पहले बोई गयी फसल की आवक बाजार में होने लगी है, जबकि आवक में तेजी 15 अक्टूबर के बाद ही होने की संभावना है। राजस्थान कृषि विभाग के पहले अग्रिम उत्पादन अनुमान के अनुसार राज्य में ग्वारसीड का उत्पादन पिछले वर्ष के 12.44 लाख टन की तुलना में 43% की बढ़ोतरी के साथ 17.78 लाख टन होने का अनुमान है।
चना वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 4,080 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। सरकार द्वारा सभी वेराइटी के दालों के आयात पर दिसंबर तक रोक लगाये जाने की संभावना है, ताकि घरेलू बाजारों में चना की कीमतों को मदद मिल सके। जुलाई में सरकार ने 1,00,000 टन मटर के आयात की सीमा को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया था। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!