शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में गिरावट का रुझान - एसएमसी

उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली के कारण कच्चे तेल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी और कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए रूस एवं सऊदी अरब के बीच गुप्त करार की अटकलों के कारण आज तेल की कीमतों में चार वर्षो के उच्च स्तर से गिरावट देखी जा रही है।
ईआईए के अनुसार 28 सितंबर को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 8 मिलियन बैरल बढ़कर 404 रुपये मिलियन बैरल हो गया है, जो मार्च 2017 के बाद सबसे अधिक बढ़ोतरी है। कच्चे तेल की कीमतों को 5,600 रुपये पर सहारा और 5,720 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है और कीमतें 235-240 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। एनालिस्टों के अनुसार रिकॉर्ड उत्पादन के कारण अमेरिकी गैस भंडार में सामान्य से अधिक 88 बिलियन क्यूबिक फीट की बढ़ोतरी होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!