शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में रह सकती है नरमी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
आईएमएफ द्वारा 2018 और 2019 में वैश्विक वृद्धि दर में कटौती किये जाने के बाद माँग कम होने की आशंका से आज तेल की कीमतों में नरमी रह सकती है, लेकिन फ्लोरिडा की ओर बढ़ते तूफान के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। तूफान के कारण अमेरिका खाड़ी तटीय इलाकों में लगभग 40% कच्चे तेल का उत्पादन बाधित हो सकता है। आईएमएफ ने 2018 और 2019 में वैश्विक वृद्धि दर में कटौती की है और साथ ही अमेरिकी और चीन की आर्थिक गति में धीमेपन की आशंका जतायी है, क्योंकि दोनों ही देशों को व्यापार युद्धि का नुकसान हो सकता है। कच्चे तेल की कीमतों को 5,530 पर सहारा और 5,600 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है और कीमतें 238-246 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिका में ठंडे मौसम के बाद हीटिंग के लिये अनुमान से अधिक मांग की संभावना और तूफान के कारण उत्पादन बाधित होने की संभावना से कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतें उछाल के साथ आठ महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!