शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन में थम सकती है तेजी, सीपीओ में नरमी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसंबर) की कीमतों की बढ़त पर रोक लगने की संभावना है।

सोयाबीन की कीमतों को 3,475 रुपये के नजदीक बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
कम आवक के बीच सोयामील की बेहतर घरेलू माँग के कारण हाजिर बाजारों में सोयाबीन का बेहतर कारोबार हुआ है। बेंचमार्क इंदौर बाजार में सोयाबीन की कीमतें 50 रुपये की बढ़त के साथ 3,100-3,300 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं। रॉटरडम में भारतीय सोयामील की कीमत 402 डॉलर प्रति टन है, जो अर्जेटिना के सोयामील की कीमत 357 रुपये डॉलर प्रति टन की तुलना में 45 डॉलर महँगा है। इसलिए सोयामील की निर्यात माँग अच्छी नहीं है।
सरसों वायदा (दिसंबर) की कीमतों को 4,120 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है और कीमतों में 4,190 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। पिछले 3-4 हफ्तों से सरसों तेल की औसत माँग हो रही है, लेकिन आगामी दिनों में खपत में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जाड़ें के दिनों में उत्तर भारत में सरसों तेल की माँग अक्सर बढ़ जाती है।
सीपीओ (नवंबर) वायदा कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतें 540-538 रुपये तक लुढ़क सकती है। जाड़े के दिनों में पॉम तेल के जम जाने से माँग कम होने के कारण कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। मलेशियन पॉम ऑयल के बढ़ते उत्पादन और कम होते निर्यात के बाद बढ़ते भंडार के दबाव से बीएमडी में सीपीओ की कीमतों में गिरावट जारी है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!