शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन में सुस्ती का रुझान, ग्वारसीड में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 22,350-22,600 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
कपास की कीमतों में गिरावट की संभावना से मिलों द्वारा सीमित खरीदारी किये जाने के कारण मध्य और दक्षिण भारत में कीमतों में मिला-जुला रुझान है। कपास की कीमतों के अधिक होने के कारण धागा मिलों की ओर से थोक खरीदारी नही की जा रही है। निकट भविष्य में कपास की माँग के औसत रहने की संभावना है और मिलें किसी बड़ी खरीदारी से दूरी बनाये हुए हैं।
ग्वारसीड वायदा (दिसंबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 4,600 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। अधिक आवक के बीच कारोबारियों, स्टॉकिस्टों और पेराई मिलों की ओर से कम खरीदारी के कारण ग्वारसीड और ग्वारगम की हाजिर कीमतों में गिरावट हुई है। पिछले कुछ दिनों से कारोबारियों, स्टॉकिस्टों और पेराई मिलों की ओर से अधिक खरीदारी के कारण कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी।
चना वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 4,625 रुपये से नीचे नरमी का रुझान रहने की संभावना है। अधिक कीमतों पर चना दाल और बेसन की कम माँग के कारण मिलों की ओर से खरीदारी कम किये जाने के कारण देश के प्रमुख बाजारों में कपास की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। नाफेड द्वारा खरीदे गये स्टॉक की बाजार में बिक्री के कारण कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। अधिक कीमतों पर सुस्त माँग और अधिक आयात के कारण इंदौर बाजार में काबुली चना की कीमतों में 50-100 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!