शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन में तेजी का रुझान, सीपीओ में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 3,350-3,420 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

बाजार में ऐसी खबरें है कि सभी ऑयलमील के विदेशी निर्यात को बढ़ावा देने के लिये सरकार भारत से व्यापारिक निर्यात योजना के तहत मौजूदा 5% के प्रोत्साहन को बढ़ा कर 10% करने पर विचार कर रही है। ऑयलमील निर्यात में सोयामील, सरसोंमील, मूंगफलीमील, राइसब्रानमील और कैस्टरमील शामिल है। बाजारों में सोयाबीन की कम आवक से भी कीमतों को मदद मिल सकती है।
सरसों वायदा (दिसंबर) की कीमतें 4,225 रुपये से ऊपर कारोबार करती है तो कीमतों में बढ़त दर्ज की जा सकती है तब तक कीमतें 4,110-4,155 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। हाल ही में नाफेड द्वारा सरसों की बिक्री अगली सूचना तक रोके जाने से भी कीमतों को मदद मिल रही है। लेकिन मौजूदा सीजन में किसानों द्वारा सरसों की बुआई में बढ़ोतरी की जा सकती है क्योंकि सरसों की खेती में पानी की कम आवश्यकता होती है, जिससे कीमतों पर दबाव रह सकता है।
सीपीओ (दिसंबर) वायदा कीमतों की गिरावट जारी रह सकती है और कीमतों में 497-487 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। शुक्रवार को मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतों में 3% से अधिक की गिरावट हुई है। अधिक भंडार के दबाव से बीएमडी में पॉम ऑयल की कीमतों के इस हफ्ते 1,750-1,850 रिंगिट तक गिरावट होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!