शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन और ग्वारसीड में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतें 22,200 रुपये के सहारा स्तर से नीचे टूट गयी हैं और अब कीमतों में 21,800 रुपये की गिरावट हो सकती है।

आवक में बढ़ोतरी और धागा और कपड़ा उद्योग की ओर से कम माँग के कारण मिलों की ओर से कम खरीदारी होने से कपास की कीमतों में गिरावट हुई है। कल देश के बाजारों में कुल 1,68,500 रुपये बेल कपास की आवक हुई है, जो मौजूदा सीजन में एक दिन में सबसे अधिक आवक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कपास की कीमतें गिरावट के साथ 79.320 सेंट पर बंद हुई हैं। अमेरिकी फसल प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 59 फसल की कटाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5% अधिक है।
ग्वारसीड वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 4,410 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। हाजिर बाजारों में ग्वारसीड की आवक अच्छी हो रही है, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण ग्वारगम की माँग भी कम हुई है और खरीदार सतर्कता बरत रहे हैं।
बुआई क्षेत्रों में बढ़ोतरी की संभावना से चना वायदा (दिंसबर) की कीमतों के 4,435-4,560 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। अधिक कीमतों पर चना दाल और बेसन की कम माँग के कारण मिलों की ओर से खरीदारी कम किये जाने के कारण देश के प्रमुख बाजारों में चना की कीमतों में गिरावट हुई है। नाफेड द्वारा खरीदे गये स्टॉक की बाजार में बिक्री के कारण कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। हाल ही में महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हुई बारिश चना की मौजूदा बुआई के लिये लाभकारी रह सकती है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!