शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन के लिए बाधा, चने की कीमतों में बढ़त की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतों को 22,100 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

इसकी कीमतों की बढ़त पर रोक लगी रह सकती है। आवक में बढ़ोतरी और धागा और कपड़ा उद्योग की ओर से कम माँग के कारण मिलों की ओर से कम खरीदारी होने से दक्षिण और मध्य भारत में कपास की कीमतों में गिरावट हुई है। पिछले कुछ दिनों से देश के बाजारों में कपास की आवक में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन खरीदार अधिक कीमतों पर खरीदारी करना नही चाहते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से आइसीई में कपास की कीमतों में गिरावट हुई हैं। लेकिन धन्यवाद ज्ञापन दिवस के कारण आज अमेरिकी बाजार बंद है। कल यूएसडीए द्वारा निर्यात के आँकड़ें जारी किये जायेगें।
ग्वारसीड वायदा (दिसंबर) की कीमतें यदि 4,405 रुपये के स्तर से नीचे टूटती है तो 4,300 रुपये तक गिरावट हो सकती है। हाजिर बाजारों में ग्वारसीड की आवक अच्छी हो रही है, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण ग्वारगम की माँग भी कम हुई है और खरीदार सतर्कता बरत रहे हैं।
चना वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 4,675-4,750 रुपये तक बढ़त दर्ज किये जाने की संभावना है। यदि सरकार मटर के आयात पर प्रतिबंध को मार्च 2019 तक बढ़ा देती है तो चना की कीमतों को मदद मिल सकती है। मटर के आयात पर मौजूदा प्रतिबंध 31 दिसंबर तक ही है। मौजूदा रबी सीजन में चना की बुआई में कमी की संभावना और मिलों द्वारा अधिक खरीदारी के कारण देश के बाजारों में चनों की कीमतो में बढ़ोतरी हो रही है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!