शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने में तेजी की संभावना, ग्वारसीड में नरमी बरकरार रहने के संकेत - एसएमसी

कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 21,550-21,850 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच निर्यातकों और मिलों की ओर से कम खरीदारी के कारण दक्षिण और मध्य भारत के प्रमुख हाजिर बाजारों में कपास की कीमतों में गिरावट हो रही है। कीमतों में गिरावट को देखते हुए खरीदार इंतजार कर रहे है। अधिक कीमतों पर धागा मिलों द्वारा खरीदारी कम किये जाने के कारण पिछले हफ्ते से ही बाजार में नरमी का सेंटीमेंट है। इसके अतिरिक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था, खासतौर से विकासशील देशों, की धुँधली तस्वीर के कारण कपास के धागों और कपड़ों का निर्यात भी कम होने की आशंका है।
ग्वारसीड वायदा (दिसंबर) की कीमतों में नरमी बरकरार रहने की संभावना है और कीमतों पर 4,200-4,150 रुपये तक गिरावट हो सकती है, जबकि ग्वारगम वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 8,600-8,500 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। पेराई के लिये ग्वारसीड की माँग काफी कम हो गयी है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और रुपये के मजबूत होने के बीच ग्वारगम का निर्यात कम होने से पेराई के लिए ग्वारसीड की माँग काफी कम हो गयी है, जिसके कारण हाजिर बाजारों में ग्वारगम और ग्वारसीड की कीमतों में तेज गिरावट हुई है।
चना वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 4,580-4,550 के स्तर पर सहारा के साथ तेजी बरकरार रहने की संभावना है क्योंकि मौजूदा रबी सीजन में पिछले सीजन की तुलना में अभी तक कम बुआई के कारण सेंटीमेंट बेहतर है और बाजार को उम्मीद है कि पीले मटर के आयात पर प्रतिबंध को मार्च 2019 तक बढ़ा दिया जायेगा। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!