शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

21,700 रुपये तक टूट सकती हैं कॉटन की कीमतें - एसएमसी

कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतों में नरमी का रुझान है और कीमतें 22,000 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 21,700 रुपये तक लुढ़क सकती हैं।
भारत में 2018-19 सीजन में कपास का उत्पादन पिछले महीने के अनुमान 343.25 लाख बेल की तुलना में इस महीने 3 लाख बेल की कमी के साथ 340.25 लाख बेल होने के अनुमान के बावजूद कीमतों में तेजी का रुझान नहीं है। इसका प्रमुख कारण 2018-19 सीजन में अमेरिका में कपास का अधिक उत्पादन अनुमान है। अमेरिका के टेक्सास में 3,00,000 बेल की बढ़ोतरी के साथ अमेरिका में कपास का कुल उत्पादन 1,80,000 बेल बढ़ने का अनुमान है।
कम उत्पादन अनुमान के कारण ग्वारसीड वायदा (जनवरी) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 4,380-4,450 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जबकि ग्वारगम वायदा (जनवरी) की कीमतों को 8,970 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। ग्वारसीड और ग्वारगम एक-दूसरे के अनुकूल कारोबार नहीं कर रहे हैं और इसे ग्वारगम-ग्वारसीड के अनुपात से देखा जा सकता है, जो ग्वारगम के कम निर्यात माँग की तुलना में पशु आहार के लिए ग्वारसीड की अधिक माँग के कारण पिछले एक महीने में 2.19 से लुढ़कर 2.0 हो गया है।
चना वायदा (जनवरी) की कीमतों में 4,560 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 4,650 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। मौजूदा सीजन में अभी तक चने की कम बुआई के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। पिछले हफ्ते तक देश भर में चना की बुआई पिछले वर्ष की समान अवधि के 88.94 लाख हेक्टेयर की तुलना में 13% की गिरावट के साथ 77.27 लाख हेक्टेयर में होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!