शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमित दायरे में रह सकते हैं सोयाबीन और सरसों के दाम - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतों के 3,340-3,390 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

बेंचमार्क इंदौर में सोयाबीन की कीमतें 50-100 रुपये की गिरावट के साथ 3,150-3,300 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं। जबकि प्लांट डिलीवरी की कीमतें 3,400 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं। लेकिन सोयामील की कीमतें 2,7300 रुपये प्रति टन पर स्थिर हैं। घरेलू बाजारों में सोयामील की माँग बेहतर हुई है, जबकि विदेशी बाजारों में बेहतर माँग हो रही है।
सरसों वायदा (जनवरी) की कीमतों के 3,985-4,005 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। सुस्त माँग के कारण राजस्थान के प्रमुख बाजारों में सरसों की कीमतों में गिरावट हुई है। बेंचमार्क जयपुर बाजार में सरसों की कीमतें 10 रुपये की गिरावट के साथ 4,170-4,175 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं, जबकि सरसों तेल की कीमतें 3 रुपये कम होकर 817-818 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम हो गयी हैं। सरसों केक की कीमतें 5 रुपये की गिरावट के साथ 1,885-1,890 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के रुझान के कारण सीपीओ (दिसंबर) वायदा की कीमतों के 525 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। अमेरिकी सोया तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही अधिक माँग और कम उत्पादन के कारण बीएमडी में पॉम ऑयल की कीमतें बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुई हैं और मार्च डिलीवरी की कीमतें 43 रिंगिट (724.84 रुपये) की बढ़त के साथ 2,198 रिंगिट (37,051.09 रुपये) हो गयी है। चीन में लूनर अवकाश से पहले पॉम ऑयल की माँग में बढ़ोतरी हो सकती है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!