शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टूट सकती हैं ग्वारसीड और ग्वारसीड की कीमतें - एसएमसी

कॉटन वायदा (जनवरी) में नरमी के रुझान के साथ 20,700-21,300 रुपये के दायरे में कारोबार जारी रहने की संभावना है।
विश्व में सुस्ती के साथ कारोबार के साथ ही मिलों और निर्यातकों की ओर से कम खरीदारी के कारण दक्षिण और मध्य भारत में कपास की कीमतों में गिरावट हुई है। केवल जरूरतमंद मिलें ही कपास की खरीदारी कर रही है और कीमतों में गिरावट की उम्मीद से वे खरीदारी से दूरी बनाये हुये हैं। अधिक आवक के कारण विक्रेता मौजूदा कीमतों पर बेचना नही चाहते हैं, क्योंकि मौजूदा कीमतें लाभकारी नही हैं। अमेरिकी बाजार में कपास की कीमतों में गिरावट हुई है। अमेरिकी डॉलर में गिरावट के बावजूद वैश्विक आर्थिक सुस्ती की आशंका से कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।
ग्वारसीड वायदा (जनवरी) की कीमतों में 4,100 रुपये तक गिरावट जारी रहने की संभावना हैं, जबकि ग्वारगम वायदा (जनवरी) की कीमतें 8,100 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नहीं होने की उम्मीद से पेराई मिलों ने कुछ अच्छा करार किया था, लेकिन अब तेल की कीमतों में लगातार नरमी के रुझान के कारण सेंटीमेंट बाधित हुआ है। अमेरिका की तेल कंपनियों द्वारा ग्वारगम के सस्ते विकल्पों का इस्तेमाल किये जाने के कारण ग्वारगम की माँग नहीं हो रही है, जबकि स्टॉकिस्ट ग्वार की खरीदारी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास पहले से ही काफी स्टॉक है।
चना वायदा (जनवरी) की कीमतों में 4,300-4,250 रुपये तक गिरावट हो सकती है। चना दाल और बेसन की कम बिक्री के बाद मिलों की ओर से चना की कम खरीदारी के कारण कल देश के प्रमुख हाजिर बाजारों में चना की कीमतों में नरमी का रूझान है। नाफेड द्वारा खरीदे गये स्टॉक की मौजूदा कीमतों पर बिक्री से कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!