शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिफाइंड सोया तेल और सोयाबीन में तेजी के संकेत - एसएमसी

सोयाबीन (फरवरी) वायदा कीमतों में 3,650-3,680 रुपये तक तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

भारी ठंड के कारण पॉम ऑयल की कम माँग और सोया तेल की अधिक माँग के कारण मिलों के पास सोयाबीन की कम उपलब्धता के कारण हाजिर बाजारों में सोयाबीन की कीमतों में तेजी का रुझान है। कम कीमतों पर किसानों द्वारा हाजिर बाजारों में सोयाबीन की धीमी बिकवाली के कारण सोयाबीन की आवक कम हुई है और वे कीमतों में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं।
सरसों वायदा (जनवरी) की कीमतों के 3,890-3,930 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। सरसोंमील निर्यातकों और तेल मिलों की ओर से माँग में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में तेजी का सेंटीमेंट है। लेकिन 31 दिसंबर तक किसानों, प्रोसेसरों, स्टॉकिस्टों और सरकारी एजेंसियों के पास लगभग 9.5 लाख टन के स्टॉक को देखते हुए कारोबारियों को सावधान रहने की जरूरत है। सरसों की नयी फसल की आवक फरवरी में शुरू होगी और मार्च में तेज हो जायेगी।
उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली के कारण सीपीओ वायदा (जनवरी) की कीमतों में नरमी का रुझान रह सकता है और कीमतों को 543 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। रुपये के कमजोर होने के कारण रिफाइंड सोया तेल (जनवरी) वायदा की कीमतों के 751 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। कारोबारियों की नजर आज जारी होने वाले मलेशियन पॉम ऑयल बोर्ड के उत्पादन, भंडार और निर्यात के आँकड़ों पर रहेगी। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!