शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन में तेजी का रुझान, ग्वारसीड में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

एमसीएक्स में कॉटन वायदा (जनवरी) की कीमतों में 20,700 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ तेजी का रुझान रहने की संभावना है।
कम उत्पादन अनुमान के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। भारतीय कपास निगम के अनुसार वर्ष 2018-19 में भारत में कपास का उत्पादन 335 लाख बेल होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 365 लाख बेल की तुलना में लगभग 8% कम है। पानी की कमी के कारण भारतीय कपास निगम का अनुमान है कि किसानों ने लगभग 70-80% कपास क्षेत्रों को अभी तक छोड़ रखा है।
ग्वारसीड वायदा (फरवरी) की कीमतों में 4,200-4,180 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है, जबकि ग्वारगम वायदा (फरवरी) की कीमतों में 8,200 रुपये तक गिरावट हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता के कारण अधिकांश स्टॉकिस्ट बाजार से दूरी बनाये हुए हैं। दूसरी ओर अमेरिका में शेल तेल उत्पादकों का मुनाफा कम होने के कारण उनके द्वारा पहले के अनुमान की तुलना में पिछले पाँच वर्षो में कम तेल का उत्पादन किये जाने से ग्वारगम के निर्यात को लेकर आशंका भी बढ़ी है।
चना वायदा (मार्च) की कीमतों में 4,250 रुपये तक नरमी बरकरार रहने की संभावना है। दाल और बेसन की सुस्त माँग और बिकवाली के दबाव के कारण हाजिर बाजारों में चना की कीमतों में गिरावट हो रही है। चना की फसल के अनुकूल मौसम और नाफेड द्वारा बिक्री के साथ ही नयी फसल की आवक जल्दी ही होने की संभावना से सेंटीमेंट पर दबाव पड़ रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!