शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन में नरमी, चने में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

एमसीएक्स में कॉटन वायदा (जनवरी) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 20,500-21,050 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
मौजूदा सीजन में आपूर्ति में कमी की संभावना के बावजूद कमजोर माँग के कारण कीमतों में नरमी का रुझान है। कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच सुस्त खरीदारी के कारण कल दक्षिण और मध्य भारत में कपास की कीमतों में स्थिरता रही है। दूसरी ओर चीन धागों का खरीदारी नही कर रहा है, जिसके कारण आपूर्ति कम नहीं हो रही है और भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
ग्वारसीड वायदा (फरवरी) की कीमतों के 4,250-4,400 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जबकि ग्वारगम वायदा (फरवरी) की कीमतों के 8,450 रुपये के ऊपर कारोबार करने की संभावना है। निर्यात माँग में बढ़ोतरी के कारण निवेशकों द्वारा नयी पोजिशन बनाये जाने से ग्वारगम की कीमतो में रिकवरी हुई है। कारोबारियों के अनुसार वित वर्ष 2018-19 में ग्वारगम की निर्यात माँग बेहतर है। नाफेड द्वारा लगातार बिकवाली जारी रखने के कारण चना वायदा (मार्च) की कीमतों के 4,300 रुपये के सहारा स्तर से नीचे टूटने की संभावना है।
नवीनतम आँकड़ों के अनुसार नाफेड ने 10 जनवरी तक लगभग 4.69 लाख टन चना बाजार में बेचा है। नाफेड ने कई राज्यों कई राज्यों से 27.22 लाख टन चना की खरीदारी की थी। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!