शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन और रिफाइंड सोया तेल में तेजी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (फरवरी) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 3,640-3,760 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

कमजोर वैश्विक रुझानों और पेराई मिलों के पास सरप्लस स्टॉक के कारण मध्यम से छोटी अवधि में कीमतों में नरमी का रुझान रह सकता है, लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने के कारण ईरान और चीन से भारतीय सोयामील की माँग के कारण कीमतों की गिरावट पर रोक लगी रह सकती है। हाल ही में रुपये में लेन-देन के कारण ईरान का बाजार भारतीय सोयामील के लिए खुल गया है।
इसके विपरीत सरसों वायदा (फरवरी) की कीमतों में 3,800 रुपये तक गिरावट जारी रह सकती है। प्रमुख सरसों उत्पादक क्षेत्रों में मौसम के अनुकूल होने के कारण इस वर्ष सरसों की उत्पादकता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्पादन क्षेत्रों में 2% की बढ़ोतरी के कारण इस वर्ष सरसों का उत्पादन पिछले वर्ष के 63.8 लाख टन की तुलना में 66 लाख टन होने का अनुमान है।
सीपीओ वायदा (जनवरी) की कीमतों के 541-547 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। साल्वेंट एक्सट्रैक्टर एसोसिएशन के अनुसार भारत में दिसंबर 2018 में वनस्पति तेलों का कुल आयात दिसंबर 2017 के 10,88,783 टन की तुलना में 11% की बढ़ोतरी के साथ 12,11,164 टन हुआ है। रिंगिट के मजबूत होने और कम निर्यात के बावजूद बीएमडी में पॉम ऑयल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है।
अमेरिकी सोया तेल की कीमतों में तेजी और सोया तेल के कम आयात के कारण रिफाइंड सोया तेल (फरवरी) वायदा की कीमतें 758 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती हैं। दिसंबर 2018 में सोया तेल का कुल आयात नवंबर 2018 के 2.03 लाख टन की तुलना में 58% की गिरावट के साथ 85,000 टन हुआ है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!