शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन और ग्वारसीड में सुस्ती का संकेत - एसएमसी

एमसीएक्स में कॉटन वायदा (जनवरी) की कीमतों के 20,500-21,100 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
कमजोर वैश्विक रुझानों और मौजूदा सीजन में आपूर्ति में कमी की संभावना के कारण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कपास की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। डॉलर के कमजोर होने और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार करार की उम्मीद से आईसीई में अमेरिकी कॉटन मार्च वायदा की कीमतों में कल बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर चीन धागों की खरीदारी नहीं कर रहा है, जिसके कारण आपूर्ति कम नहीं हो रही है और भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
ग्वारसीड वायदा (फरवरी) की कीमतों के 4,250-4,400 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जबकि ग्वारगम वायदा (फरवरी) की कीमतों के 8,400 रुपये के ऊपर कारोबार करने की संभावना है। निर्यात माँग में बढ़ोतरी के कारण निवेशकों द्वारा नयी पोजिशन बनाये जाने से ग्वारगम की कीमतो में रिकवरी हुई है। कारोबारियों के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में ग्वारगम की निर्यात माँग बेहतर है।
नाफेड द्वारा लगातार बिकवाली जारी रखने के कारण चना वायदा (मार्च) की कीमतों में 4,150 रुपये तक गिरावट जारी रहने की संभावना है। लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी से इंकार नही किया जा सकता। नवीनतम आँकड़ों के अनुसार नाफेड ने 10 जनवरी तक लगभग 4.69 लाख टन चना बाजार में बेचा है। नाफेड ने कई राज्यों से 27.22 लाख टन चने की खरीदारी की थी। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!