शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन और सरसों में गिरावट की संबावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (फरवरी) की कीमतों में गिरावट होने की संभावना है और कीमतें 3,800-3,750 रुपये तक लुढ़क सकती है।

मध्य प्रदेश कृषि विभाग के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार राज्य में 2018-19 (जुलाई-जून) में सोयाबीन का उत्पादन 35.3% की बढ़ोतरी के साथ 7.20 मिलियन टन होने की संभावना है। ऐसी खबरें है कि नाफेड मूल्य समर्थन योजना के तहत 28 जनवरी से राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में खरीफ सोयाबीन की बिक्री शुरू कर दिया है। सीबोट में भी सोयाबीन की कीमतों में नरमी का रुझान है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के 90 दिनों के विराम में से अब कुछ दिन बचे हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच किसी प्रकार का समझौता होने को लेकर अनिश्चितता बरकरार है।
सरसों वायदा (फरवरी) की कीमतों में 3,930 रुपये तक गिरावट हो सकती है। आगामी दो हफ्ते में सरसों के नये स्टॉक की आवक होने की संभावना से कीमतों की बढ़त पर रोक लगी रह सकती है। खरीदार पुराना स्टॉक खरीदना नही चाहते हैं और इस तरह की कोई भी आवक होने की स्थिति में बाजारों में नरमी का रुझान बढ़ सकता है। इस बीच नाफेड के पास लगभग 2.54 लाख टन सरसों का स्टॉक है और आगामी दिनों में इसे बाजार में बेचना जारी रखेगा।
सीपीओ वायदा (फरवरी) की कीमतें यदि 569 रुपये से नीचे टूटती हैं तो कीमतों में 567-565 रुपये तक गिरावट दर्ज करने की संभावना है। सीबोट में सोया तेल की कीमतों में नरमी के रुझान पर कल मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतें सात महीने के उच्च स्तर से 1% की गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!