शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमित दायरे में रह सकती हैं सोयाबीन और सोया तेल की कीमतें - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (मई) की कीमतों के 3,670-3,720 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 2019 में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लगभग सामान्य रहने की संभावना है, जिससे कारोबारियों को इस वर्ष सोयाबीन का अधिक उत्पादन होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त केन्द्र के पास 3,04,090.1 टन सोयाबीन का प्रमाणित बीज है, जो जून से शुरू होने वाले आगामी खरीफ सीजन में 30,121.5 टन की जरूरतों से अधिक है। यदि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बेहतर रहता है, तो इस वर्ष सोयाबीन का उत्पादन अधिक हो सकता है। सीबोट में सोयाबीन वायदा में नरमी के रुझान के कारण भी कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। अमेरिका में सोयाबीन के अधिक उत्पादन और चीन की ओर से कम माँग के कारण सीबोट में सोयाबीन की कीमतें लगातार चौथे साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर हैं। वर्तमान समय में कमोडिटी फंड सोयाबीन, सोयामील और सोया तेल की बिकवाली कर रहे हैं।
सोया तेल वायदा (मई) की कीमतों के 735-741 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। नेपाल के रास्ते बिना किसी आयात शुल्क के रिफाइंड सोया तेल और पॉमोलीन के अधिक आयात के कारण हाजिर बाजारों में आपूर्ति बढ़ रही है।
सीपीओ वायदा (मई) की कीमतों के 515-525 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। मलेशिया में 2019 में पॉम ऑयल का उत्पादन 1.95 करोड़ टन के पिछले अनुमान की तुलना में बढ़ कर 2 करोड़ टन हो जाने के अनुमान के बाद मलेशियाई बाजार में निराशाजनक सेंटीमेंट हैं। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!