शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन में थमी रह सकती है गिरावट, सरसों में तेजी के संकेत - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जून) की कीमतों को 3,680-3,655 रुपये के स्तर सहारा रहने की संभावना है और कीमतों की गिरावट पर रोक लगी रह सकती है।

निचले स्तर की खरीदारी और 817 रुपये प्रति टन की पेराई मार्जिन के बाद मिलों की ओर से अधिक खरीदारी की उम्मीद के कारण हाजिर बाजारों की माँग में तेजी देखी जा रही है।
घरेलू सोयाबीन की कीमतों में तेजी और डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपये के कारण सोया तेल वायदा (जून) की कीमतों को मदद मिल सकती है और कीमतें 753-758 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। इंदौर मंडी में कम उपलब्धता के कारण सोया तेल और पाम तेलों की कीमतों में तेजी का रुझान है।
सोया रिफाइंड की कीमतें बढ़ कर 760-765 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। इंदौर मंडी में कम उपलब्धता के कारण सोया तेल और पाम तेलों की कीमतों में तेजी का रुझान है। सोया रिफाइंड की कीमतें बढ़ कर 760-765 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।
सीपीओ वायदा (जून) की कीमतों के 520-525 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली के कारण बीएमडी में पाम ऑयल की कीमतों में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। सीबोट में सोया तेल जुलाई काॅन्टैंक्ट की कीमतों में 0.2% की गिरावट दर्ज की गयी है।
सरसों वायदा (जून) की कीमतों में 3,990-4,005 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। वर्तमान समय में पेराई के लिए हाजिर बाजारों में माँग अधिक है, जबकि आवक कम हो रही है क्योंकि अधिक आपूर्ति का मौसम समाप्त हो रहा है। जयपुर के हाजिर बाजार में सरसों की कीमतें 10 रुपये बढ़ कर 4,110-4,115 रुपये के स्तर पर पहुँच गयी है। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!