शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन और सरसों में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की 70.64 से 68.46 तक मजबूती के साथ ही ऑयलमील के कम निर्यात जैसे कई कारणों से सोयाबीन वायदा की कीमतें पिछले तीन महीनों से गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

नरमी के इस रुझान के जारी रहने की संभावना है और अगस्त कॉन्ट्रैक्ट की कीमतें 3,625 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 3,520-3,500 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। आगामी दिनों में प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में मॉनसून की प्रगति के साथ ही बुआई में भी तेजी आ सकती है। सरकार द्वारा सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 311 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा कर 3,710 रुपये प्रति क्विंटल कर दिये जाने के बाद किसान सोयाबीन की अधिक बुआई कर सकते हैं।
सीबोट में अमेरिकी सोयाबीन वायदा (अगस्त) की कीमतों को 8.70 डॉलर प्रति कुशल के नजदीक सहारा रह सकता है। जी-20 की बैठक के दौरान अमेरिकी और चीनी राष्ट्रपतियों के बीच बातचीत के बाद चीन ने व्यापार वार्ता जारी रखने के साथ ही सद्भावना संकेत के रूप में चीन से कृषि उत्पादों को खरीदने का फैसला किया है।
सरसों वायदा (अगस्त) की कीमतें 3,980-4,000 रुपये के स्तर को पार करने में सक्ष्म नहीं हो रही हैं और आगामी दिनों में 3,890-3,875 रुपये तक गिरावट हो सकती है। मिलों द्वारा पेराई के लिए कमजोर माँग के कारण भी कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। मिलों ने जून महीने में मई की तुलना में 13% कम पेराई की है।
सीपीओ वायदा (जुलाई) की कीमतें 495 रुपये तक लुढ़क सकती है, जबकि सोया तेल वायदा (अगस्त) की कीमतें 728 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 722-720 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती हैं। केन्द्रीय बजट में वित मंत्री ने कहा है कि सरकार आयात बिल कम करने के लिए तिलहन में आत्म निर्भरता प्राप्त करने की कोशिश कर रही हैं। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!