शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन में नरमी, चने में हो सकती है मुनाफा वसूली - एसएमसी

कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में नरमी का रुझान रह सकता है और कीमतें 19,420 रुपये से नीचे टूट सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार गुजरात और महाराष्ट्र दोनों में कपास की फसल बेहतर दिख रही है। वर्तमान समय में मध्य भारत में फसल अभी बीज लगने की अवस्था में है। यूएसडीए ने अनुमान लगाया है कि 2019-20 में भारत में कपास का उत्पादन 3.05 करोड़ (1 बेल 480 पाउंड का) बेल हो सकता है, जो पिछले महीने के अनुमान से 3% और पिछले वर्ष से 15% अधिक है।
कपास की उत्पादकता 515 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रहने का अनुमान है, जो पिछले साल से 12% अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आईसीई में कॉटन वायदा की कीमतों में लगभग स्थिरता रही और 1 सेंट के दायरे में कारोबार हुआ है। दिसंबर वायदा की कीमतें 64.54 सेंट पर कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी कृषि विभाग द्वारा साप्ताहिक निर्यात बिक्री के आँकड़ें आज जारी किये जायेंगे।
चना वायदा (नवंबर) की कीमतों को 4,515 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है और उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है। देश की दाल मिलों ने इस वर्ष के अंत तक दालों का आयात करने के लिए आग्रह किया है। केन्द्र सरकार मिलों को 31 अक्टूबर तक दालों का आयात करने को कहा है। बर्मा की फसल अच्छी है और दक्षिण अप्रफीकी देशों- मोजाम्बिक, मलावी और कीनिया में दालों की फसल में अभी देरी है और इस वर्ष के अंत तक बाजार में आने की संभावना है।
गोदामों में भंडार में गिरावट के कारण मेंथा तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतों को 1,195 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है और कीमतों में 1,215-1,222 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। एमसीएक्स से मान्यता प्राप्त गोदामों में मेंथा ऑयल का स्टॉक पिछले सप्ताह के अंत में 4,21,426.62 किलोग्राम था, जो इस महीने की शुरुआत से 32,401.15 किलोग्राम कम है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!