शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घटेंगे सोयाबीन के भाव, बिकवाली की रणनीति बेहतर

जितेंद्र, बैतूल : सोयाबीन के भाव क्या अगले 1-2 महीने में कम होंगे?

वंदना भारती, एवीपी, एसएमसी कॉमट्रेड : सोयाबीन ने पिछले कुछ हफ्तों में अच्छी बढ़त दिखायी थी, क्योंकि अनियमित मानसून के चलते कम बुवाई और फसल खराब होने की खबरें आयी थीं। यह नवंबर महीने में लगभग 3,600 रुपये के स्तर से चढ़ कर 4,095 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँचा। सरसों में तेजी से भी इसे सहारा मिला।
अब बाजार में सोयाबीन की नयी आपूर्ति आने लगी है। सीपीओ और रेफ सोया की पर्याप्त आपूर्ति है। इसलिए यह कमोडिटी अब कीमत में गिरावट से गुजर रही है। यह अनुमान है कि आने वाले महीनों में इसके भाव 3,850-3,800 रुपये तक गिर सकते हैं। इसलिए ऊपरी स्तरों पर इसमें बिकवाली करना ही सही रणनीति है। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2019)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!