शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मेंथा ऑयल में सुस्ती, कॉटन में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (जुलाई) की कीमतों के 16,000-16,200 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बांग्लादेश, वियतनाम को कपास निर्यात को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है और बांग्लादेश को 1.5-2 मिलियन बेल (170 किलोग्राम प्रत्येक) कपास निर्यात करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर काम किया जा रहा है, जबकि कपास निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सीसीआई वियतनाम में अपना गोदाम भी स्थापित करेगी। अमेरिकी साप्ताहिक निर्यात बिक्री के बेहतर आँकडों और डॉलर के दो वर्षो के निचले स्तर पर पहुंचने के कारण आईसीई कॉटन वायदा की कीमतों में एक हफ्ते के उच्च स्तर पर बढ़त दर्ज की गयी।
चना वायदा (अगस्त) की कीमतों के 4,080-4,140 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में जमकर खरीदारी और कम बारिश ने इंदौर की मंडियों में दलहन बीज की कीमतों को बढ़ा दिया है। इन क्षेत्रों में फसलों को नुकसान होने की खबर है, जिससे दलहनी फसलों की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है। अंत में, प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के 30 नवंबर तक विस्तार के लिए चना दाल की भारी आवश्यकता है।
मेंथा ऑयल वायदा (अगस्त) की कीमतें अपने 3 साल के निचले स्तर पर कारोबार कर रही है और कीमतों के 940 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 915-900 रुपये के स्तर तक नीचे जाने की उम्मीद है। गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध के बाद मेंथा की माँग पिछले काफी कम हो गयी है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!