शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरसों में तेजी और सोयाबीन के सीमित दायरे में रहने के संकेत - एसएमसी

सोयामील के कमजोर निर्यात आँकड़ों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार से तेजी के संकेतों पर सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 3,975-4,060 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

सीबोट पर, अमेरिकी सोयाबीन की कीमतों में पिछले कई हफ्तों से तेजी का रुझान देखा जा रहा है, जो अमेरिकी-चीन व्यापार युद्ध के माहौल में पहली बार कीमतों से दोहरे अंकों की बढ़ोतरी हो रही है। सितंबर और दिसंबर के बीच, चीन औसतन प्रति सप्ताह कम से कम एक मिलियन टन अमेरिकी सोयाबीन की बुकिंग करेगा। यदि न्यूनतम 2020-21 का लक्ष्य रिकॉर्ड 36 मिलियन टन की खरीदारी करना है तो शेष 2020 तक चीन को प्रति सप्ताह 1 मिलियन टन के हिसाब से सोयाबीन बेचा जा सकता है।
सरसों वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 530-5,480 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। अधिक कीमतों पर मिलों की ओर से कम माँग और 1,515 रुपये क्विंटल के नकारात्मक पेराई मार्जिन के कारण इस काउंटर में बढ़त की उम्मीद नही है।
सोया तेल (अक्टूबर) की कीमतों में तेजी का रुझान जारी रहने की संभावना और कीमतें 955-960 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है जबकि सीपीओ (सितंबर) की कीमतों में भी बढ़त जारी रह सकती है और कीमतें 810-815 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। सीबोट में अमेरिकी सोया तेल की कीमतों में तेजी से घरेलू बाजार में, खाद्य तेलों की कीमतों को मदद मिल रही है। महामारी के दौरान ऑनलाइन ऑर्डर में वृदधि के कारण अमेरिका में टंकों की माँग को बढ़ावा दिया है, जो आमतौर पर डीजल और इसके हरे विकल्पों पर चलते हैं। जिस के कारण सोयाबीन तेल की कीमते मार्च के निचले स्तर, जब न्यूयॉर्क से लॉस एंजिल्स तक लॉकडाउन के कारण अधिकांश वस्तुओं की माँग में गिरावट हुई थी, से लगभग 40% बढ़ गयी है। अमेरिकी कृषि विभाग एक साल पहले कम होने के बाद इस सीजन में बायोडीजल बनाने के लिए पहले से ही इसके इस्तेमाल में 3% से अधिक की बढोतरी का अनुमान लगा रहा है। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!