शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने और कॉटन में तेजी का रुझान - एसएमसी

कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 18,700-18,800 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है।

तूफान डेल्टा के कारण फसल नुकसान की खबरों से अंतरराष्ट्रीय बाजार से सकारात्मक संकेत और घरेलू बाजार में खरीद की खबर से कीमतों को मदद मिल सकती है। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 125 लाख बेल (एक बेल 170 किलोग्राम) कपास खरीदेगा, जो पिछले सीजन में खरीदे गये 105 लाख बेल से 20 लाख बेल अधिक है।
चना वायदा की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद है, इसलिए नवंबर कॉन्टैंक्ट की कीमतें 5,650-5,700 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है। त्यौहारी सीजन से पहले मिलों की ओर से कम उपलब्धता और जोरदार खरीदारी के दम पर पिछले कुछ समय से इंदौर की मंडियों में चना की कीमतों तेजी का सेंटीमेंट बना हुआ है। दूसरी बात यह है कि मध्य प्रदेश सरकार ने मंडी कर को मौजूदा 1.70 रुपये से घटाकर 50 पैसे करने पर सहमति जतायी जिससे मध्य प्रदेश की सभी 270 मंडियों में पिछले सप्ताह से कारोबार फिर से शुरू हो गया है।
ग्वारसीड वायदा (नवम्बर) की कीमतें 4,030-4,130 रुपये के दायरे में स्थिर कारोबार कर सकती है। लेकिन ग्वारगम वायदा (नवम्बर) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 6,020-6,120 रुपये के दासरे में कारोबार कर सकती है। ग्वारगम के तहत बोया जाने वाला क्षेत्रों कम हो जाने से उम्मीद है कि उत्पादन पिछले वर्ष के 100 किलोग्राम के 9 मिलियन बैग से घटकर इस वर्ष लगभग 7.5 मिलियन बैग हो सकता है। राजस्थान और हरियाणा की मंडियों में ग्वारगम और ग्वारसीड की हाजिर कीमतों में तेजी देखी जा रही है। वर्तमान में, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हिसार, आदमपुर और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में ग्वारसीड की आवक शुरू हो गयी है। जयपुर भी नयी आवक की प्रतीक्षा कर रहा है। लेकिन पश्चिमी राजस्थान में नयी ग्वारसीड की आवक हो रही है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!