शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन में तेजी, चने और ग्वारगम में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 18,800-19,800 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

सरकारी एजेंसियों के अनुसार भारत से कपास का निर्यात इस साल 20%-30% बढ़ने की संभावना से कीमतों को मदद मिल सकती है क्योंकि वैश्विक माँग बढ़ रही है, विशेष रूप से चीन, बांग्लादेश, वियतनाम और इंडोनेशिया से घरेलू माँग में भी सुधार हुआ है, जिसमें अधिकांश कताई मिलें 95% की क्षमता पर चल रही हैं। पिछले हफ्ते, भारतीय कपास की कीमत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर 46,287 रुपये प्रति कैंडी से 15% कम थी। लेकिन यूरोप के कोविड -19 की दूसरी लहर का सामना करने और एक दूसरे शटडाउन की खबरों के भय को देखते हुये कीमतों में कमी हो सकती है। इस बीच, कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 2019-20 में अपने कपास उत्पादन अनुमान को 360 लाख बेल (1 बेल 170 किलोग्राम का) कर लिया है, जबकि पिछला अनुमान 354.50 लाख बेल का है।
चना वायदा (नवंबर) की कीमतें पिछले कुछ सत्र से भारी अस्थिरता के साथ कारोबार कर रही है और 5,300-5,550 रुपये के दायरे में कारोबार करना जारी रख सकती है। नॉफेड द्वारा अगली सूचना तक सभी चना नीलामियों को निलंबित कर दिये जाने से कीमतों को मदद मिल सकती है। विदेशों से सफेद मटर की नगण्य आपूर्ति से भी संभवतः चना की कीमतों को मदद मिल सकती है। बुवाई के लिए बीज की माँग बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि रबी की बुवाई जल्द शुरू होगी।
ग्वारसीड वायदा (नवंबर) की कीमतों के 3,950 रुपये के पास सहारा के साथ 4,200 रुपये के स्तर पर पहुँचने की उम्मीद है। जबकि, ग्वारगम वायदा (नवंबर) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 6,100-6,350 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। स्टॉकिस्ट और मिलो ने बेहतर गुणवत्ता और कम नमी होने के कारण नयी ग्वारसीड की आक्रामक खरीद शुरू कर दी है। ग्वारसीड की कीमतों में 174 रुपये प्रति क्विंटल तेजी देखी गयी है जबकि ग्वारगम की कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!