शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन और चने की कीमतों में नरमी के रुझान - एसएमसी

कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 19,680-19,950 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार भारत से कपास निर्यात पिछले 60 लाख बेल के अनुमान की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत घटाकर 54 लाख बेल (170 किलो प्रत्येक) होने का अनुमान है। नवंबर 2020 के नवीनतम मासिक फसल अनुमान में एसोसिएशन ने वर्ष में कुल उत्पादन अनुमान 356 लाख बेल को बनाए रखा है। अक्टूबर और नवंबर के दौरान कुल आवक 91.57 लाख बेल होने का अनुमान है। व्यापार मंडल ने यह भी बताया कि 30 नवंबर, 2020 तक उनके गोदामों में मिलों द्वारा रखे गये कपास का स्टॉक 40.00 लाख बेल रहने का अनुमान है, जो 43 दिनों के कपास स्टॉक के बराबर है।
चने वायदा (दिसंबर) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 4,500-4,450 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चना की बुआई पिछले वर्ष की कुल बुआई की तुलना में अधिक हो जाने के कारण फंडामेंटल अभी भी कमजोर है।
ग्वारसीड वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 3,820-3,880 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है जबकि ग्वारगम वायदा (दिसंबर) की कीमतें 5,700-5,800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात की मंडियों में ग्वारगम समूह की कीमतों में नरमी का रुझान देखा
जा रहा है, क्योंकि अमेरिका से तेल रिगों की संख्या में कमी के कारण ग्वारगम की माँग भी कम हो गयी है। माँग में बढ़ोतरी पर्यावरण और तेल और गैस की खोज पर डेमोक्रेट सरकार की नीति पर निर्भर करेगा। औसतन हर महीने लगभग 14,000-15,000 टन निर्यात होता है जो 50% से कम है। मंडियों में भी स्टॉकिस्ट अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीद रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!