शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने में बाधा, कॉटन में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (जनवरी) की कीमतों के 20,300-20,500 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार किये जाने की उम्मीद है।

घरेलू बाजारों में कम होती माँग और गिरती कीमतों के बीच, कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कपास और धागों के लिए निर्यात प्रोत्साहन की माँग की है ताकि सरकार पर अतिरिक्त खरीद के बोझ को रोका जा सके। भले ही हमारा कपास अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे सस्ता है, लेकिन निर्यात उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रहा है। भारतीय कपास दुनिया का सबसे सस्ता कपास है और इसलिए, देश के निर्यात प्रदर्शन में सुधार की बहुत गुंजाइश है। कोरोना वायरस के दूरगामी प्रभाव ने कपास के कारोबार को बुरी तरह प्रभावित किया है और कपास और कपड़ा मूल्य श्रृंखला के हर स्तर पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है।
चना वायदा की कीमतों को 4,450-4,500 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रीय कृषि सहकारी विणन महासंघ (नॉफेड) मूल्य स्थिरीकरण योजना के तहत अपने 1.50 मिलियन टन के रबी-2020 के चना स्टॉक को बाजार में बेचने में व्यस्त है। दूसरी बात यह है कि अरहर दाल की फसल कटाई से भी कीमतों पर भी असर पड़ने की उम्मीद है।
ग्वारसीड वायदा (जनवरी) की कीमतें 3,850-3,910 रुपये के काफी कम दायरे में कारोबार कर सकती हैं, जबकि ग्वारगम वायदा (जनवरी) की कीमतें 5,900-6,000 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार कर सकती हैं। कम आवक और ग्वारगम की बेहतर माँग की संभावनाएं मिलों को निचले स्तर की खरीद के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इससे पहले, इस महीने के अंत तक अपने किसान क्रेडिट कार्ड का बकाया भुगतान करने के लिए किसान अधिक ग्वारसीड ला रहे थे। अब दिसम्बर माह समाप्त होने वाला है इसलिए किसान अपनी नकदी फसल बेचना कम कर देंगे। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!