शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन और मेंथा ऑयल में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

कॉटन वायदा (जनवरी) की कीमतों में 20,200-20,300 रुपये तक तेजी दर्ज करने की संभावना है।

अधिक निर्यात की संभावनाओं से कीमतों को मदद मिल रही हैं। कॉटन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (टेक्सप्रोसिल) ने ब्रिटेन के साथ एक व्यापार समझौते को जल्दी पूरा होने के लिए भारत सरकार से माँग की है। यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा के दौरान मुक्त व्यापार समझौता वार्ता शुरू करने के लिए एक व्यापक रूपरेखा तैयार करने के लिए उचित अवसर है।
ग्वासरसीड वायदा (जनवरी) की कीमतें 3,850-3,920 रुपये के दायरे में मजबूत हो सकती है, जबकि ग्वारगम वायदा (जनवरी) की कीमतें 5,900-6,000 रुपये के स्तर के दायरे में सीमित कारोबार कर सकती है। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के हाजिर बाजारों में कमजोर रुख बना हुआ है। ग्वारगम स्पिलिट और ग्वारगम पाउडर की अनिश्चित माँग के कारण मिलों की ओर ग्वारसीड की माँग में कमी है। कारोबारियों को निर्यात माँग के सकारात्मक संकेत का बेसब्री से इंतजार है जो अभी भी स्पष्ट नहीं है। दूसरी ओर, कम कीमतें मंडियों में किसान को अपनी फसल बेचने के लिए हतोत्साहित कर रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप आवक कम हुई हैं और कीमतों को मदद मिली है।

मेंथा ऑयल वायदा (जनवरी) की कीमतों को 990 रुपये के आस-पास सहारा मिलने की संभावना है और मजबूत फंडामेंटल के कारण कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ओरल केयर, फार्मास्युटिकल और कन्फेक्शनरी कंपनियों द्वारा आने वाले तिमाहियों में मेंथा ऑयल की खरीदारी बढ़ने की संभावना है, जिससे निर्यात कोविड से पहले के स्तर के बराबर हो जायेगा। यूरोपीय और अमेरिकी बाजार जनवरी के पहले सप्ताह में खुलेंगे और फिर निर्यातकों को नये ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। चीन की ओर से खरीदारी में भी साथ-साथ तेजी आने की संभावना है। अमेरिका और यूरोप में ठंड के मौसम में मेंथा तेल की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा, जिसका उपयोग ठंड से राहत देने वाली दवाओं, दर्द से राहत देने वाले तेल और तेलों में किया जाता है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!