शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमित दायरे में रह सकते हैं कॉटन के दाम, मेंथा ऑयल में तेजी का रुझान - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार से सकारात्मक संकेत पर कॉटन वायदा (जनवरी) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 21,200-23,300 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है।

फंडों की खरीदारी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से आईसीई में कॉटन वायदा की कीमतें पहली बार दिसंबर 2018 के बाद से 80 प्रतिशत के स्तर से ऊपर पहुँच गयी है। पिछले विश्व कृषि माँग और आपू्र्ति रिपोर्ट में उत्पादन अनुमान कम लगाया गया था, और उम्मीद है कि यूएसडीए की रिपोर्ट में उत्पादन अनुमान को फिर से कम किया जायेगा, जबकि माँग अधिक हुई है और स्टॉक कम हो रहा है।
ग्वासरसीड वायदा (जनवरी) की कीमतें 3,850-3,920 रुपये के दायरे में मजबूत हो सकती है, जबकि ग्वारगम वायदा (जनवरी) की कीमतें 5,900-6,000 रुपये के स्तर के दायरे में सीमित कारोबार कर सकती है। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के हाजिर बाजारों में कमजोर रुख बना हुआ है। ग्वारगम स्पिलिट और ग्वारगम पाउडर की अनिश्चित माँग के कारण मिलों की ओर ग्वारसीड की माँग में कमी है। कारोबारियों को निर्यात माँग के सकारात्मक संकेत का बेसब्री से इंतजार है जो अभी भी स्पष्ट नहीं है। दूसरी ओर, कम कीमतें मंडियों में किसान को अपनी फसल बेचने के लिए हतोत्साहित कर रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप आवक कम हुई हैं और कीमतों को मदद मिली है।

मेंथा ऑयल वायदा (जनवरी) की कीमतों को 980 रुपये के आस-पास सहारा मिलने की संभावना है और मजबूत फंडामेंटल के कारण कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ओरल केयर, फार्मास्युटिकल और कन्फेक्शनरी कंपनियों द्वारा आने वाले तिमाहियों में मेंथा ऑयल की खरीदारी बढ़ने की संभावना है, जिससे निर्यात कोविड से पहले के स्तर के बराबर हो जायेगा। यूरोपीय और अमेरिकी बाजार जनवरी के पहले सप्ताह में खुलेंगे और फरि निर्यातकों को नये ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। चीन की ओर से खरीदारी में भी साथ-साथ तेजी आने की संभावना है। अमेरिका और यूरोप में ठंड के मौसम में मेंथा तेल की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा, जिसका उपयोग ठंड से राहत देने वाली दवाओं, दर्द से राहत देने वाले तेल और तेलों में किया जाता है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!