शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन में सुस्ती, रबर की कीमतों में 15,200-15,400 के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (फरवरी) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 20,900-21,180 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

आईसीई में निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली के कारण कॉटन वायदा की कीमतों में एक हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। पिछले शुक्रवार को, सीएफटीसी के अनुसार प्रबंधित धन व्यापारी अपने कुल लांग पोजिशन को कम कर रहे हैं, और जब बिक्री बढ़ जाती है तो अक्सर बाजार धीमा होने लगता है।
ग्वारसीड (फरवरी) की कीमतों में 3,950-3,900 रुपये तक गिरावट हो सकती है और ग्वारगम (फरवरी) की कीमतों में 6,100-6,050 रुपये तक गिरावट हो सकती है। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के हाजिर बाजार में ग्वारसीड और ग्वारगम की कीमतें दबाव में रहीं क्योंकि ग्वारगम की माँग उत्साहजनक नहीं थी। ग्वारगम स्प्लिट करने वाली मिलें माँग को लेकर अनिश्चित थे इसलिए वे नयी खरीद के लिए अनिच्छुक थे। बाजार में निर्यात माँग को लेकर चिंता थी। इसलिए पाउडर निर्माता बाजार से अनुपस्थित रहे। कम उत्पादन अनुमान और औसत आवक भी बाजार के सेंटीमेंट में सुधार करने में असमर्थ रही क्योंकि माँग काफी कम थी।
रबर वायदा (फरवरी) की कीमतों के 15,200-15,400 रुपये के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है। घरेलू वायदा और वैश्विक रुझानों में निरंतर कमजोरी के बाद कमोडिटी दबाव में बनी रही। रिपोर्टों के अनुसार, टायर बनाने वालों ने बैंकॉक में आरएसएस 4, आरएसएस 3 (स्पॉट) की तुलना में तकनीकी रूप से निर्दिष्ट रबर (टीएसआर) ग्रेड आईएसएनआर 20 का उपयोग रना शुरू किया है जिससे कीमतें कम होकर 150.21-153.17 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी है।मई 2021 की डिलीवरी के लिए सबसे सक्रिय नेचुरल रबर कॉन्टैंक्ट पिछले दिन के निपटान मूल्य से 90 युआन (1,016.63 रुपये) की गिरावट के साथ 14,150 युआन (159,836.14 रुपये) रह गयी है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!