शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने में नरमी, ग्वारगम में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (अप्रैल) की कीमतें 22,170-22,300 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

इसका सबसे पहला कारण हैं कि अंतरराष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति ने 2020-21 में वैश्विक स्तर पर खपत अनुमानों को पिछले वर्ष में 22.8 मिलियन टन के मुकाबले बढ़ाकर 24.5 मिलियन टन कर दिया है। दूसरी बात यह है कि पिछले एक महीने में चीन और बांग्लादेश की ओर से माँग में बढ़ोतरी के कारण अक्टूबर से शुरू होने वाले फसल वर्ष 2020-21 में भारत से कपास का निर्यात इस साल 50 प्रतिशत बढ़कर 75 लाख बेल हो जाने की संभावना है।

ग्वारसीड (अप्रैल) की कीमतों कीमतें 3,850-3,920 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है जबकि ग्वारगम (अप्रैल) की कीमतें 6,120-6,190 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार कर सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी के कारण ग्वारगम समूह की कीमतों को मदद मिल रही है। ओपेक कार्टेल और संबद्ध देशों की पिछले हफ्ते हुई बैठक में महामारी को लेकर सावधानी बरती गयी, और उन्होंने कोरोना वायरस प्रतिबंध के कारण अभी भी कच्चे तेल की माँग में कमी की चिंता के बीच अपने अधिकांश उत्पादन कटौती को छोड़ दिया। अमेरिकी कच्चा तेल कॉन्टैंक्ट, जो पिछले साल व्यवसायों पर प्रतिबंध के कारण ऊर्जा की विनाशकारी माँग के चलते शून्य से नीचे गिर गया था, अब 64 डॉलर प्रति बैरल से अधिक के स्तर पर पहुँच गया है।
चना वायदा (अप्रैल) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 4,900-5,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। इंदौर में चना की कीमतें शनिवार की तुलना में 150 रुपये की गिरावट के साथ 5,000-5,050 रुपये प्रति 100 किलोग्राम है। आने वाले हफ्रतों में आपूर्ति रफ्तार पकड़ सकती है जिससे कीमतों पर दबाव के रूप में देखा जा रहा है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!