शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चने में गिरावट, कॉटन की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

अधिक निर्यात की संभावना से कॉटन वायदा (जून) की कीमतों के तेजी के रुख के साथ 22,100-22,800 रुपये के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

फसल वर्ष 2020-21 में कपास निर्यात का अनुमान 5 लाख बेल (1 बेल 170 किलोग्राम) बढ़ाकर 65 लाख बेल किया गया है। लेकिन तेजी सीमित रह सकती है क्योंकि कारोबारी सतर्क हैं। पिछले कुछ हफ्तों में शीर्ष कपास उत्पादक वेस्ट टेक्सास क्षेत्र में बारिश ने फसल में सुधार की संभावना बढ़ा दी है।
ग्वारसीड वायदा (जून) की कीमतों के 4,150-4,450 रुपये के दायरे में मजबूत होने की संभावना है, जबकि ग्वारगम वायदा (जून) की कीमतों के 6,100-6,600 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है। हाल के दिनों में ग्वारगम के मासिक निर्यात में बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं और निर्यात में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है। बाजार का मानना है कि दालों की आकर्षक कीमतों के कारण इस साल ग्वारगम की बुवाई में कमी आ सकती है। माँग-आपूर्ति बैलेंस शीट से पता चलता है कि 2020-21 में ग्वार का शुरुआती स्टॉक 4.3 लाख मीटिंक टन है, उत्पादन 8 लाख मीटिंक टन है, जिससे 8.3 लाख मीटिंक टन की माँग के मुकाबले कुल आपूर्ति 12.3 लाख मीटिंक टन है। 2019-20 में 4 लाख मीटिंक टन की तुलना में कैरीओवर स्टॉक का अनुमान 4.3 लाख मीटिंक टन है।
चना वायदा (जून) में बिकवाली होने की संभावना है और की कीमतों में 5,080-5,000 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। सरकार लगातार महँगाई की चिंताओं को नियंत्रित करने और दालों की बढ़ी हुई कीमतों को कम करने के लिए नीतियां लागू की है। काउंटर में हाजिर बाजारों से माँग में कमी के भी संकेत है क्योंकि इंदौर, चना के लिए बेंचमार्क बाजार, 8 अप्रैल से बंद है, और कोविड-19 के मामलों को नियंत्रित करने के लिए 31 मई तक बंद रहेगा। (शेयर मंथन, 24 मई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!