शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्वारसीड, ग्वारगम में गिरावट, कॉटन की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

एमसीएक्स पर कॉटन वायदा (जून) की कीमतों में तेजी का रुझान है और कीमतें 23,300-23,350 रुपये के उच्च स्तर पर पहुँच सकती हैं।

घरेलू बाजार में, कताई मिलों की ओर से बढ़ती माँग और किसानों के पास लगभग कोई स्टॉक नहीं होने के कारण कपास की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि स्टॉकिस्ट कम कीमत पर नहीं बेच रहे हैं। सीसीआई बिक्री मूल्य बढ़ा रहा है, इसलिए राज्यों की मंडियों में कपास की कीमतें बढ़ रही हैं। मिलों को अगले दो से ढाई महीने की खपत के लिए कपास के स्टॉक की जरूरत है। वैश्विक स्तर पर कपास मिलों के उपयोग में 2020 के वसंत और गर्मियों के दौरान वैश्विक कपास आपूर्ति श्रृंखला में कताई से लेकर खुदरा क्षेत्र तक बाधओं के बाद अब उछाल दर्ज किये जाने का अनुमान है। आम तौर पर विश्व स्तर पर कपास की खपत वैश्विक आर्थिक गतिविधियों का अनुसरण करती है। भारत में 2021-22 में कपास की खपत 2 मिलियन बेल (8.5 प्रतिशत) बढ़कर रिकॉर्ड 25.5 मिलियन बेल होने का अनुमान है।

ग्वारसीड और ग्वारगम वायदा (जून) की कीमतों में क्रमशः 4,140-4,120 रुपये और 6,330-6,300 रुपये के स्तर तक गिरावट जारी रहने की संभावना है। हाल के दिनों में, देशव्यापी तालाबंदी के कारण ग्वारगम निर्यात में गिरावट हुई है, जिसने औद्योगिक गतिविधियों को बाधित किया है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की माँग धीमी हुई है। दूसरे, गुजरात कृषि विभाग के नवीनतम आँकड़ों से पता चलता है कि इस सीजन में 10 मई तक बुवाई का रकबा पिछले साल के 1,702 की तुलना में 1,807 हेक्टेयर हो गया है।
चना वायदा (जून) की कीमतों के 5,250-5,350 रुपये के दायरे में मजबूत होने की संभावना है। कृषि मंत्रालय के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2020-21 में चना उत्पादन 2019-20 में 11.1 मिलियन टन से बढ़कर 12.6 मिलियन टन होने की उम्मीद है। दूसरे, लॉकडाउन प्रतिबंधें के कारण घरेलू बाजारों में चने की माँग कमजोर है। (शेयर मंथन, 01 जून 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!