शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरएम सीड में मजबूती, सोयाबीन की कीमतों में 7,180-7,300 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जून) की कीमतों के 7,180-7,300 के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है। मौजूदा खरीफ सीजन में यह देखा गया है कि किसान सोयाबीन की अधिक खेती करने का विकल्प चुन सकते हैं।

सोयाबीन ऑयल प्रोसेसर्स एसोसिएशन को सोयाबीन के उत्पादन क्षेत्र में 5-7% वृद्धि की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में, किसान कुछ क्षेत्रों में धान, उड़द और मक्का की जगह सोयाबीन की खेती कर सकते है, जबकि महाराष्ट्र में कपास और दालों की जगह कुछ क्षेत्र में सोयाबीन की खेती की जा सकती है। एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सोयाबीन की फसल 67% तक उत्कृष्ट रही है, जो कि रॉयटर्स पोल द्वारा दिये गये अनुमानों के औसत से 3 प्रतिशत कम है।
आरएम सीड वायदा (जून) की कीमतों में भी 7,060-7,140 के दायरे में मजबूती देखने को मिल रही है। तिलहन को समर्थन देने वाला प्रमुख कारक मिल मालिकों की ओर से स्थिर माँगके मुकाबले बाजार में कम स्टॉक है। नवीनतम आँकड़ों, से पता चलता हैं कि किसानों के पास 41 लाख मीट्रिक टन और प्रोसेसरों एवं स्टॉकिस्टों के पास 6.5 लाख मीट्रिक टन स्टॉक हैं, जो कुल मिलाकर 47.50 लाख मीट्रिक टन होता हैं।

सोया तेल वायदा (जून) की कीमतों के 1,410-1,425 रुपये के व्यापक दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है और कीमतों की बढ़त पर रोक लगी रह सकती है। सीपीओ वायदा (जून) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 1,125-1,145 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सबसे सक्रिय सोया तेल की कीमतों में 1.8% की उछाल दर्ज की गयी। लेकिन रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बरकरार नहीं रह सका।

मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई है। मई के उच्च भंडार और उत्पादन की उम्मीदों और इंडोनेशिया में निर्यात लेवी में कटौती की आशंका से कीमतों पर दबाव पड़ा। मलेशियाई पॉम ऑयल एसोसिएशन (एमपीओए) ने अनुमान लगाया है कि मई में कच्चे पॉम तेल का उत्पादन पिछले महीने से 7% बढ़कर 1.62 मिलियन टन हो सकता है। (शेयर मंथन, 09 जून 2021)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!