शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्वारसीड में गिरावट, कॉटन की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतें कल स्थिर रही। नये सीजन कपास की अच्छी माँग के कारण कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 25,400-25,700 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

यूएसडीए की अपनी नवीनतम मासिक रिपोर्ट में, भारत में कपास का उत्पादन 1.72% घटकर 28.5 मिलियन गांठ (480 पौंड गांठ) रह गया है। अगले महीने से कई राज्यों की मंडियों में नये कपास की आवक बढ़ जायेगी। 10-सितंबर-21 तक, सरकार ने 11.95 मिलियन हेक्टेयर में कपास की बुआई होने का अनुमान लगाया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5.8% कम है, और पाँच साल के औसत से 3% कम है।
उच्च स्तर पर भारी मुनाफा वसूली के कारण ग्वारसीड वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में कल 3.1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। कीमतों के 6,000-6,500 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। वर्तमान में कम उत्पादन और ग्वारगम डेरिवेटिव के लिए अच्छी घरेलू और निर्यात माँग के पूर्वानुमान पर कीमतें 8 साल के उच्च स्तर पर कारोबार कर रही है। सितंबर में बारिश का अनुमान है जिससे राजस्थान में कुछ हद तक ग्वारगम उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकत है फिर भी लगातार चौथे वर्ष उत्पादन कम रहने का अनुमान है। अगस्त के अंत तक ग्वारगम का रकबा पिछले साल 25 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 21 लाख हेक्टेयर रह गया है।
अरंडी बीज (अक्टूबर) वायदा की कीमतें कल गिरावट के साथ बंद हुई। कीमतों के 6,175-6,380 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। गुजरात में, अरंडी के बीज की बुआई सामान्य क्षेत्र का केवल 72% में हुई हैं, जिससे अगले सीजन के लिए उत्पादन कम हो सकता है। गुजरात में 10 सितम्बर तक अरंडी का रकबा पिछले साल के 7.08 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 6.16 लाख हेक्टेयर रह गया है। निर्यात माँग और अरंडी के तेल के लिए निरंतर औद्योगिक उपयोग से कीमतों में तेजी बनी रहेगी। (शेयर मंथन, 15 सितम्बर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!