शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन और ग्वारसीड की कीमतों में बढ़त की उम्मीद - एसएमसी

फसल कटाई के मौसम में बारिश के कारण कपास उत्पादन के नुकसान की आशंका के कारण कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में कल 2.5% की बढ़त दर्ज गयी है।

कीमतें यदि 28,760 रुपये के स्तर को पार करती हे तो 29,000 रुपये तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। पंजाब में पिंक बॉल कीटों का प्रकोप देखा जा रहा है और गुजरात और महाराष्ट्र के कपास बुवाई क्षेत्र में अत्यधिक बारिश से कटाई के लिए तैयार फसल को नुकसान हो सकता है। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण कपास की कटाई में देरी हुई है। इसके अलावा, सीसीआई ने सोमवार को कपास की बिक्री की अपनी दरों में 200 रुपये प्रति कैंडी की वृद्धि की और इस तरह इस हफ्ते में 700 रुपये की बढ़ोतरी की है।
कारोबारियों द्वारा नयी खरीदारी के कारण ग्वारसीड वायदा (अक्टूबर) की कीमतें कल ऊपरी सर्किट पर बंद हुई है। कीमतों के 5,770 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 6,400 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। सितंबर में अच्छी बारिश का अनुमान से कुछ हद तक ग्वारगम उत्पादन रिकवरी कर सकता है। राजस्थान में अगस्त के अंत तक ग्वारगम का रकबा पिछले साल 25 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 21 लाख हेक्टेयर रह गया है जिससे लगातार चौथे साल उत्पादन कम होगा।
अरंडी सीड (अक्टूबर) वायदा की कीमतों में कल 1% की बढ़ोतरी हुई है। अब कीमतों को 6,150 रुपये पर सहारा के साथ 6,300 रुपये पर बाधा रह सकता है। एसईए के अनुसार जुलाई और अगस्त 2021 में अरंडी तेल निर्यात पिछले साल की तुलना में कम रहा लेकिन अप्रैल-अगस्त की अवधि में निर्यात पिछले साल के 2.9 लाख टन की तुलना में 3.2 लाख टन हुआ है। सितंबर में देर से हुई मानसूनी बारिश गुजरात में अरंडी क्षेत्र के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अत्यध्कि बारिश देर से बोई गयी अरंडी की फसल को प्रभावित कर सकती है। (शेयर मंथन, 30 सितम्बर 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!