शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोया तेल में तेजी, सीपीओ को 1,044-1,105 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

बेहतर आवक के कारण सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतें लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुई लेकिन हाल ही में कुछ निचले स्तर की खरीदारी देखी गयी।

अब कीमतों 6,800 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 6,800 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। हाजिर बाजारों में आवक अनुमान के अनुरूप नहीं बढ़ी है। सोपा के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर के दौरान सोयाबीन की आवक पिछले साल के 37 लाख टन की तुलना में 29 लाख टन रही है जबकि समान अवधि में सोयामील निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 38% घटकर 10.4 लाख टन रह गयी है। यूएसडीए की नवंबर की मासिक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सोयाबीन का उत्पादन माह-दर-माह 8% बढ़कर 11.9 मिलियन टन हुआ है, जो दिसंबर में अपरिवर्तित है। हाल ही में, सरकार ने देश में जीएम सोयमील के अतिरिक्त आयात को मंजूरी नहीं देने का फैसला किया है, क्योंकि यह घरेलू खपत के लिए पर्याप्त उत्पादन करेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी के रुझानों कारण खाद्य तेल की कीमतें लगातार चौथे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुई। लेकिन मलेशिया में सीपीओ के कम उत्पादन और देश में अधिक शुल्क मूल्यों की खबरों के कारण निचले स्तर की कुछ खरीदारी देखी गयी।
प्रतिद्वंद्वी सोया तेल की कीमतों में तेजी के कारण भी मलेशियाई पॉम तेल वायदा कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गयी है। प्रारंभिक सर्वेक्षण के अनुसार 1-15 दिसंबर के दौरान मलेशिया में पॉम फलों की कटाई में 10% की भारी गिरावट का अनुमान हैं। सोया तेल और सीपीओ का शुल्क मूल्य दिसंबर 2021 में 1% से अधिक बढ़कर क्रमशः 1,450-1,323 डॉलर प्रति टन हो गया। इस बीच, एसईए के आँकड़ों के अनुसार, भारत के वनस्पति तेल का आयात नवंबर में 11% बढ़कर 11.7 लाख टन हो गया है। सोया तेल का वर्ष-दर-वर्ष 4.77 लाख टन से अधिक आयात हुआ है।
रिफाइंड सोया तेल वायदा (जनवरी) की कीमतें 1,140 रुपये पर सहारा के साथ 1,210 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है जबकि सीपीओ वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 1,044-1,105 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!