शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोना (Gold) खरीदें; तांबा (Copper) बेचें: रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोने (Gold) में खरीदारी की सलाह दी है।

इसके मुताबिक सोने को 19,050 रुपये के आसपास खरीद कर 19,260 रुपये और 19,310 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 19,000 रुपये का रखें यानी इसके नीचे जाने पर सौदा काट लें।
चांदी (Silver) में खरीदारी की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चांदी को 32,000 रुपये के आसपास खरीद कर 32,480 रुपये और 32,730 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 31,825 रुपये का रखें।
तांबे (Copper) में आज बिकवाली की सलाह दी है। इसके मुताबिक तांबे को 355 रुपये के आसपास बेच कर 350 रुपये और 347 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 357.80 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।
जस्ता (Zinc) में भी आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 98 के आसपास बेच कर 97 रुपये और 95.60 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 99 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।
एल्युमिनियम (Aluminum) में बिकवाली की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 99 रुपये के आसपास बेच कर 98 रुपये और 97.35 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 100.15 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।
स्टील लांग (Steellong) में आज खरीदारी की सलाह दी है। इसके मुताबिक स्टील लांग को 25,250 रुपये के आसपास खरीद कर 25,400 रुपये और 25,500 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 25,100 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!