शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो डीएसपी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (DSP Blackrock Mutual Fund) ने इस कंपनी में बढ़ाया हिस्सा

डीएसपी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (DSP Blackrock Mutual Fund) ने खुले बाजार में 95,020 शेयर खरीदे हैं।

डीएसपी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने सूचीबद्ध एसआरएफ (SRF) के ये शेयर खरीदे हैं। इससे डीएसपी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड की एसआरएफ में हिस्सेदारी 4.98% (28,56,991) से बढ़ कर 5.14% (29,52,011 शेयर) हो गयी है। गौरतलब है कि डीएसपी म्यूचअल फंड की दो योजनाओं, डीएसपी ब्लैकरॉक इक्विटी ऑपर्च्युनिटीज फंड और डीएसपी ब्लैकरॉक टैक्स सेवर फंड, ने 21 मार्च को ये सौदे किये।
उधर बीएसई में आज केमिकल उत्पादक कंपनी एसआरएफ का शेयर हरे निशान में खुल कर 10 बजे 11.95 रुपये या 0.63% की बढ़त के साथ 1,923.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!