शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विनीत सांबरे (Vineet Sambre) होंगे डीएसपी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (DSP Blackrock Mutual Fund) के नये इक्विटी प्रमुख

मुख्य निवेश अधिकारी अनूप माहेश्वरी (Anup Maheshwari) के इस्तीफे के बाद डीएसपी ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (DSP Blackrock Investment Managers) में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत सांबरे (Vineet Sambre) इक्विटी प्रमुख होंगे।

वहीं अन्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित सिंघानिया (Rohit Singhania) इक्विटी के सह-प्रमुख का पद संभालेंगे। डीएसपी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने कहा है कि अनूप माहेश्वरी अन्य अवसरों के लाभ उठाने के लिए फर्म छोड़ने का फैसला किया है। आईआईएम लखनऊ (IIM Lucknow) के भूतपूर्व छात्र भूतपूर्व छात्र अनूप माहेश्वरी फर्म से जुलाई 1997 में जुड़े थे।
वहीं 2010 से फंड मैनेजर रहे विनीत वर्तमान में सह-फंड प्रबंधक के रूप में डीएसपी ब्लैकरॉक स्मॉलकैप फंड (DSP Blackrock SmallCap Fund) और डीएसपी ब्लैकरॉक मिडकैप फंड (DSP Blackrock Midcap Fund) को प्रबंधित करते हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!