शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएसपी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने गोपाल अग्रवाल को किया वरिष्ठ फंड प्रबंधक नियुक्त

डीएसपी ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (DSP BlackRock Investment Managers) ने गोपाल अग्रवाल (Gopal Agrawal) को वरिष्ठ फंड प्रबंधक और मैक्रो योजना प्रमुख नियुक्त किया है।

गोपाल मुम्बई में इक्विटी निवेश समूह का हिस्सा होंगे।
मिरेई एसेट म्यूचुअल फंड में बतौर मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) और रणनीतिकार करीब एक दशक बिताने के बाद गोपाल टाटा एसेट मैनेजमेंट में भी सीआईओ-इक्विटी रह चुके हैं। इसके अलावा वे एसबीआई म्यूचुअल फंड में फंड प्रबंधक रहे हैं, जहाँ उन्होंने कई महत्वपूर्ण फंडों का प्रबंधन किया।
गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (एनआईटी) रायपुर से बीई (केमिकल) और वीजीएसओएम, आईआईटी खड़गपुर से एमबीए गोपाल ने पिछले 20 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यानुभव हासिल किया है, जिनमें तेल-गैस, पेट्रोकेमिकल, पूँजीगत वस्तुएँ, विद्युत, धातू, शिपिंग, रसायन एवं ऊर्वरक और इंजीनियरिंग शामिल हैं। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!